हिंदू धर्म में किसी भी त्योहार या फिर पूजा से पहले मेहंदी को लगाना शगुन माना जाता है। होली का त्योहार दो दिन का होता है। पहले दिन पूर्णिमा की रात को होली जलाई जाती है और अगले दिन दुल्हेंडी के दिन रंग खेला जाता है। होलिका दहन से पहले उसकी पूजा की जाती है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों पर मेंदी जरूर लगवाती हैं। अगर आप भी होली पर शगुन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो सिर्फ उंगलियों पर लगा सकती हैं।
यहां हम कुछ सिंपल और बेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं, जो फटाफट लग जाएंगे और दिखने में भी अच्छी लगती हैं। इस तरह के डिजाइन्स को आप खुद लगा सकते हैं। ये रचने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। अच्छी बात ये हैं कि ये फटाफट लग जाते हैं और जल्दी सूख भी जाएंगे। अगर आपको मेहंदी लगानी नहीं आती है तब भी आप इन डिजाइन्स को लगाने की कोशिश कर सकते हैं।
उंगलियों में बने हैवी और बारीक मेहंदी के डिजाइन हाथों पर खूब जचते हैं। ये डिजाइन काफी सिंपल हैं और आपकी उंगलियों को एक खूबसूरत लुक देंगे। आप चाहें तो सभी उंगलियों में सेम और एक में अलग डिजाइन बनाकर लुक को खास बना सकती हैं।
उंगलियों में फूल और कैरी के अलावा जाली पैटर्न भी अच्छा लगता है। ये डिजाइन मोटी और पतली दोनों ही उंगलियों में काफी अच्छा लगेगा। इस डिजाइन को बनाने के लिए कोन को बारीक काटना जरूरी है। तभी आप एक अच्छा पैटर्न बना पाएंगी।

More Stories
Instagram की प्राइवेसी पर बड़ा हमला! Meta ने किया ऐलान, एंड टू एंड एन्क्रिप्शन हटेगा
WhatsApp का नया अपडेट, अब AI फीचर यूज़ करना हुआ आसान
Redmi Note 15 Pro Review: दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले… लेकिन क्या सबकुछ है परफेक्ट? जानें क्या है अच्छा और क्या एवरेज