जांजगीर/चाम्पा.
कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया जांजगीर चाम्पा लोकसभा में बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे है। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में काटे की टक्कर होने की वाली है। दोनो प्रत्याशी अपने अपने पार्टी की घोषणापत्र को लेकर आम जनता के बीच पहुंच रहे है। आज मंगलवार को जांजगीर में कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया की उपस्थिती में ली गई।
मीडिया से चर्चा करते प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की,बीजेपी अंग्रेजो की पार्टी है। उन्होंने कहा देश की आजादी मे आरएसएस या बीजेपी के किसी नेता ने बलिदान नहीं दिया। कांग्रेस प्रत्याशी शिव कुमार डहरिया ने कहा कि देश की आजादी के लिए कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में बलिदान देकर आजादी दिलाई है। वही केंद्र में सरकार बनने के लिए सभी वर्गों के लोगो को अच्छे दिन का सपना दिया,युवाओं को 2 करोड़ नौकरी हर साल देने की बात कही,15 लाख रु खाते में भेजने की बात, काला धन वापस लाने की बात कही। क्या युवाओं को रोजगार मिला,क्य15 लाख रु खाते में जमा हुई,क्या महंगाई काम हुई। बीजेपी की सरकार केवल इन 10 सालो में सभी वर्ग के लोगो को केवल ठगने का काम किया है। इतने में नही रुके देश की सम्पत्ति को उल्टा बेच रहे है।
पाकिस्तान से फंड लेने का आरोप
प्रत्याशी डहरिया ने यह भी आरोप लगाया की बीजेपी पाकिस्तान से भी फंड ले रही है। केंद्र सरकार ने इन 10 साल मे किए गए घोटालों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
खुसवंत साहेब ने कांग्रेस प्रत्याशी को बताया भागोड़ा
बीजेपी के आरंग विधायक खुशवंत साहेब ने अकलतरा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को भगोड़ा और कुकुर गति कर जांजगीर से भागने की बात कही थी। जिसपर पलटवार कर कहा की चरण दास महंत के बयान पर टिप्पणी हो रही है,क्या इस तरह का बयान देने का अधिकार खुशवंत साहेब को है, प्रजातंत्र मे बोलने का अधिकार सबको है इसका मतलब ऐसा बोलना चाहिए क्या उसको। इस तरह की बातो के लिए मैं उनके विवेक पर छोड़ने की बात कही।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा