बीजापुर/सुकमा/दंतेवाड़ा.
लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी में तैनात बस्तर फाइटर्स के दो जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सल वारदात में घायल हो गए। घायल जवानों को छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार 15-15 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने जानकारी दी कि लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत प्रथम चरण के निर्वाचन पूर्व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ सुरक्षाबलों की ओर से संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।
22 मार्च को थाना अरनपुर और सरहदी जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा और जिला बीजापुर के थाना गंगालुर क्षेत्र में संयुक्त नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से बस्तर फाइटर्स के 2 आरक्षक घायल हुए हैं। दोनों आरक्षकों को जगरगुण्डा में प्राथमिक उपचार के के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर रिफर किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कंगाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशो के अनुसार निर्वाचन कार्य के लिए नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाबल के जवानों के निर्वाचन कर्तव्य के दौरान मृत्यु और घायल होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य प्रतिकर नियमानुसार अनुग्रह राशि की स्वीकृति प्रदान की जाती है। जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में निर्वाचन कर्तव्य के दौरान नक्सली वारदात में बस्तर फाइटर्स के दो घायल जवानों को नियमानुसार 15 -15 लाख रुपए की अनुग्रह प्रतिकर भुगतान राशि की स्वीकृति की कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
विधानसभा बजट सत्र सफल: मुख्यमंत्री साय ने सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद
रजिस्ट्री कम, फिर भी बढ़ा सरकारी खजाना: अब छुट्टियों में भी होंगे पंजीयन कार्य
RTE एडमिशन में बड़ा बदलाव! अब केवल 1425 बच्चों को मिलेगा दाखिला, केजी-नर्सरी खत्म