काहिरा
पहली बार आईएसएसएफ विश्व कप खेल रही सोनम मासकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। सोनम ने आठ महिलाओं के फाइनल में 252.1 स्कोर किया। वह जर्मनी की अन्ना जांस्सेन से 0.9 अंक पीछे रही। पोलैंड की अनेता स्टानकीविच को कांस्य पदकमिला।
इससे पहले दिव्यांश सिंह पंवार ने विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ पुरूष वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। सत्र के पहले विश्व कप में भारत दो स्वर्ण और तीन रजत के साथ शीर्ष पर है। सोनम ने 633.1 और नैंसी ने 632.7 के स्कोर के साथ पांचवां और चौथा स्थान लेकर फाइनल में प्रवेश किया था।

More Stories
काव्या मारन का ‘मास्टरस्ट्रोक’, KKR के खिलाफ SRH की टीम में 3 बड़े बदलाव, ईशान किशन संभालेंगे कमान
ईडन गार्डन्स में KKR और SRH की भिड़ंत, रहाणे और ईशान किशन के बीच कप्तानी की जंग, क्या फिर चलेगा क्लासेन का बल्ला?
मोहम्मद शमी का फूटा गुस्सा, 5 साल में झटके 130 विकेट, फिर भी टी20 में अनदेखी पर चयनकर्ताओं को घेरा