नई दिल्ली
भारत के अनुभवी तैराक श्रीहरि नटराज ने फ्रांस में चल रहे 30वें मेयर नोस्ट्रम तैराकी टूर्नामेंटमें 50 मीटर बैकस्ट्रेाक में रजत पदक जीता। तोक्यो ओलंपिक खेल चुके नटराज ने 25.50 सेकंड का समय निकालकर हंगरी के एडम जास्जो के बाद दूसरा स्थान हासिल किया। ब्रिटेन के स्कॉट गिब्सन को कांस्य पदक मिला। नटराज का इस वर्ग में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 25.11 सेकंड का है। 50 मीटर बैकस्ट्रोक ओलंपिक स्पर्धा नहीं है। पेरिस ओलंपिक के लिये अभी तक कोई भारतीय तैराक क्वालीफाई नहीं कर सका है। तोक्यो ओलंपिक में साजन प्रकाश और नटराज ने क्वालीफाई किया था।

More Stories
धोनी फिल्म ने बदल दी जिंदगी! उस्मान तारिक ने छोड़ी नौकरी, अब बना भारत के लिए बड़ा खतरा
कोलंबो में पाकिस्तान पर भारी पड़ेंगे टीम इंडिया के 3 स्टार, SKY के बनेंगे सबसे बड़े हथियार
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का मास्टर प्लान, प्लेइंग XI में बड़े बदलाव के संकेत