रायपुर।
राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया, इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडियों का सम्मान किया गया।
वहीं इस दौरान छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया, मोमेंटम के साथ 25 हजार रूपये का चेक भी पुरस्कार के रूप में दिया गया। श्री होरा ने इस सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ खेल विभाग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे इस सम्मान राशि को खेल मंत्री टंक राम वर्मा और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जरिए खेल विभाग को सौंपते हुए आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग खिलाड़ियों को समर्पित करते है, ताकि वह खेल कार्यों में शासन इस राशि का उपयोग कर सके।

More Stories
विमेंस राउंड 1 में गुंतास कौर संधू का शानदार प्रदर्शन, भारत की टॉप खिलाड़ी बनीं
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री
पाकिस्तान से पहले नामीबिया ने बढ़ाई टेंशन, टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ीं