रायपुर
अनंत श्री विभूषित स्वामी चिन्ना जियर महाराज का आगमन बुधवार को दूधाधारी मठ हो रहा रहे हैं जहां वे सुबह 10 बजे मठ में पूजा-अर्चना करने के बाद सत्संग भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होंगे। उसके बाद भक्तजनों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री स्वामी दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध वैष्णव धर्मावलंबी संत हैं, इनकी प्रसिद्धि पूरे विश्व में है। श्री दूधाधारी मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दर्शन लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

More Stories
बस्तर में साक्षरता का महापर्व : 22 मार्च को उल्लास महापरीक्षा में अपना हुनर दिखाएंगे नव-साक्षर
यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय
धमनी गांव बनेगा ईको-टूरिज्म का नया हब, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास डेस्टिनेशन