डलास
चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रीय क्रिकेट चैम्पियनशिप में शिकागो क्रिकेट क्लब को विजेता की ट्रॉफी प्रदान करके उनके लिये इसे यादगार पल बना दिया। शिकागो ने डलास यूनिवर्सिटी में अटलांटा क्रिकेट क्लब को फाइनल में हराकर खिताब जीता। दुनिया भर में एनसीएल को ढाई अरब से अधिक लोगों ने देखा। तेंदुलकर ने शिकागो के मुख्य कोच रॉबिन उथप्पा को ट्रॉफी दी, दर्शकों से बात की, हाथ मिलाये और तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट ने मुझे इतना कुछ दिया है और यहां डलास में फाइनल देखकर और ट्रॉफी विजेता को देकर बहुत अच्छा लग रहा है। लोगों के उत्साह को देखकर लगता है कि अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य उज्जवल है।’’

More Stories
पाकिस्तानी स्पिनर की खरीद पर विवाद, काव्या मारन पर उठे सवाल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड
विश्व कप के बाद टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल: अगले 12 महीनों में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारत
“T20 टीम से ड्रॉप हुए क्रिकेटर पर BCCI की मेहरबानी, मिलेगा बड़ा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ भी होंगे सम्मानित”