रायपुर
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी को विशेष कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दोबारा तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा. त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी 6 दिन के लिए रिमांड पर भेजा गया.
वहीं अनवर ढेबर ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है. इस पर कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख तय की है. आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तार त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को भी कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने 6 दिन यानी 8 मई तक ढिल्लन की रिमांड बढ़ाते हुए ईओडब्ल्यू को सौंपा.

More Stories
यात्रा वृत्तांत से सजीव होती है इतिहास और संस्कृति की तस्वीर- मुख्यमंत्री साय
धमनी गांव बनेगा ईको-टूरिज्म का नया हब, प्रकृति प्रेमियों के लिए खास डेस्टिनेशन
जबरन दबावपूर्वक मैनुअल स्केवेंजर्स का कार्य करवाने वालों पर की जाए कड़ी कार्यवाही- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय