मैनपुरी।
मैनपुरी जिले के थाना भोंगांव क्षेत्र के गांव शाहज़ादेपुर में बिजली सुदृढ़ीकरण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम करते समय करंट लगने से तीन प्राइवेट बिजली कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सभी घायलों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो कर्मचारियों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सैफई ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि बिजली कार्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

More Stories
सदगुरु बागेश्वर धाम पहुंचे, बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात, 40 देशों के सदस्य भी साथ
CM यादव ने शुजालपुर में सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन को VC के माध्यम से संबोधित किया, नव-दम्पत्तियों को दी बधाई
LPG किल्लत की आशंका में IRCTC का अलर्ट: ट्रेनों में इंडक्शन और रेडी-टू-ईट फूड की वैकल्पिक व्यवस्था, WCR में 25 क्लस्टर किचन संचालित