- आज 10 अभ्यर्थियों ने भरे 12 नाम-निर्देशन पत्र
- अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। आज 22 मार्च को 10 अभ्यर्थियों ने 12 नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये हैं। अधिसूचना जारी होने से लेकर अब तक कुल 16 अभ्यर्थियों द्वारा 21 नाम-निर्देशन पत्र भरे जा चुके हैं। नाम-निर्देशन पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं।
राजन ने बताया कि पहले चरण के लिये नाम-निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार, 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार, 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके अभ्यर्थी शनिवार, 30 मार्च तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण के लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना 4 जून को होगी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों की तस्करी के विरूद्ध सख्त कार्रवाई विगत तीन सप्ताह में 52 अवैध हथियार जब्त
दमोह के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 03 व्यक्तियों को पहुँचाया अस्पताल
राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर