मुंबई,
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन अपने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में काम करते नजर आ सकते हैं। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल हनी बन्नी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज के अलावा वरुण इन दिनों एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम 'है जवानी तो इश्क होना है' बताया जा रहा है। कहा जा रहा है रमेश तौरानी के प्रोडक्शन की इस फिल्म को वरूण के पिता डेविड धवन निर्देशित करेंगे। डेविड धवन इससे पूर्व वरूण धवन को लेकर मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नंबर 1 बना चुके हैं।
चर्चा है कि वरुण धवन नवंबर में गोवा में है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग शुरू करेंगे।अगले साल की शुरुआत में इस फिल्म के कुछ सींस की शूटिंग विदेश में की जा सकती है।

More Stories
Yash की Toxic का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म पर 300 करोड़ नुकसान का दावा
नेशनल फिल्म अवॉर्ड गुजरात में कराने पर बोले परेश रावल, ‘क्या गुजरात भारत का हिस्सा नहीं?’
सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 160 करोड़ के पार पहुंची कमाई