बालाघाट लोकसभा की तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा मतदान
पहले चरण में प्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को होगा मतदान
भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि पहले चरण में प्रदेश के 6 लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बालाघाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक और बाकी जगहों पर सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 सीधी, क्रमांक-12 शहडोल (अजजा), क्रमांक-13 जबलपुर, क्रमांक-14 मंडला (अजजा) तथा क्रमांक-15 बालाघाट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 112- वारासिवनी, 113- कटंगी, 114- बरघाट, 115- सिवनी और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 16-छिन्दवाड़ा में मतदान प्रक्रिया सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगी। जबकि लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 बालाघाट के ही अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-108 बैहर, 109- लांजी और 110-परसवाड़ा में मतदाता सुबह 7 से शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे।

More Stories
रोटी-पराठे से करें तौबा…’, कलेक्टर जयति सिंह की अपील, ईंधन बचाने के लिए खाने के मेन्यू में बदलाव का सुझाव
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, सीएम योगी प्रदान करेंगे श्रद्धालुओं को वित्तीय सहायता
MP में कल से नया मौसम सिस्टम: तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू