वाराणसी
भेलूपुर जल संस्थान के पास बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 11 मजदूर दब गए। आननफानन सभी को निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां एक मजदूर बबलू (25) को मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना में 10 अन्य मजदूर घायल हैं। इनमें मुन्नी लाल (45) व प्रकाश (25) की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान बबलू कौआसाथ थाना अदलहाट, जिला मीरजापुर के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार, बबलू की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी इस समय गर्भवती है। वहीं घायलों में जीयुत, मनोज, विनोद, टिंकू, सूबेदार, राजकुमार, राजू, मनोज कुमार हैं, जिनमें मुन्ना का हाथ टूट गया है।

More Stories
आयुष मंत्री परमार ने बैतूल जिला आयुष विंग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
मुख्य सचिव जैन से आईज़ीआई वेंचर्स के संस्थापक ने की भेंट
होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवक, आपदा में सुरक्षा कवच का करते हैं कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव