भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, खिरनी और अमरूद के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ समृद्धि बाउल संस्था के तरूण राय, अभिषेक पाराशर, आयांश पाराशर, सुलता राय, अंजलि राय और तृप्ति पाराशर ने भी पौध-रोपण किया। संस्था गाय के गोबर से विभिन्न उत्पाद निर्मित करती है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ समाजसेवी विवेक शर्मा ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। श्रीमती सोनल शर्मा तथा वैभव शर्मा उपस्थित थे।

More Stories
योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद