टीकमगढ
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब के विक्रय /परिवहन करने वालो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस टीकमगढ़ राहुल कटरे के मार्गदर्शन मे थाना खरगापुर पुलिस को दिनांक 31/07/24 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति बावनबेर तिगैला से अवैध शराब ले जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा बावनबेर तिगैला के पास रेड कार्यवाही कर आरोपी राजेन्द्र सिंह पिता देशपत सिंह ठाकुर निवासी गुना के कब्जे से 350 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा के कीमती 28000/- रुपये की जप्त की एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी खरगापुर उनि. मनोज द्विवेदी,सउनि. कामता प्रसाद प्रजापति, आर. 574 दीपक, आर. चालक 375 रामसिंह यादव, आर. 146 रामनारायण पटैरिया, आर. 202 अरविंद मिश्रा, आर. 599 अभिषेक साहू, आर. 626 योगेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

More Stories
अगली पैदाइश में भी सपा सरकार नहीं बनेगी’… अखिलेश पर बरसे राजभर, बोले- ‘जमीन पर निकलकर देखो PDA की हकीकत’
कम वर्षा की स्थिति में प्रत्येक जिले में आवश्यक तैयारी रखी जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर अंडरग्राउंड मेट्रो में बड़ी तैयारी, ‘क्षिप्रा’ और ‘नर्मदा’ TBM एयरपोर्ट से BSF परिसर तक बनाएंगी सुरंग