रायपुर
आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त 4300 पदाधिका ललित महल होटल के सभागार में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक की उपस्थिति में शथप लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गईं हैं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में 5 हजार से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें 4300 नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेगें। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शामिल होंगे। उनके अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा, सहप्रभारी गैरी बिररिंग, हरदीप सिंह मुंडिया, नरेशभाई बारिया, निरंजन भाई वसावा, समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे।

More Stories
मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
नगरी में विधायक अंबिका मरकाम ने फहराया तिरंगा, एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
Independence Day 2026: CM विष्णु देव साय ने दिया संदेश, विकास और सुशासन पर रहा जोर