जबलपुर
गुरुवार को गोलबाजार से निकले मार्च में शामिल एक बैलगाड़ी पर 50 से 55 लोगों के सवार हुए। दो बैलों से खिंचवाई जा रही बैलगाड़ी पर इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सवार होने से पशु क्रूरता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
दरअसल, मार्च गोलबाजार से शुरू होकर सुपर मार्केट, अंधेरदेव, टाउन हॉल, तुलाराम चौक और मालवीय चौक होते हुए वापस गोलबाजार पहुंचा। करीब चार किलोमीटर के इस रास्ते में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ियों का भी इस्तेमाल किया।
50 से ज्यादा कांग्रेसी हुए सवार
एक बैलगाड़ी पर 50 से ज्यादा लोगों के सवार होने का दृश्य सामने आया। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि जो पार्टी जानवरों पर अत्याचार कर रही है, वह संविधान और अधिकारों की रक्षा क्या करेगी।

More Stories
एमपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल, 80 विद्यार्थी अपनी कक्षा के स्तर के अनुरूप नहीं
विश्वरंग प्रवासी उत्सव 2026 बना वैश्विक मंच, 20 से अधिक देशों की सहभागिता
सच्ची महानता पद-प्रतिष्ठा, सम्पत्ति में नहीं, त्याग, तपस्या और परोपकार में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव