कोरबा
कार्तिक पूर्णिमा के दिन बांगो में परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए छह लोग पानी की तेज धारा में फंस गए हैं, बांध से पानी का बहाव कम कर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।
बताया जाता कि बांकीमोंगरा क्षेत्र से एक परिवार पिकनिक मनाने के लिए बांगो पहुंचा था। बांध के नीचे डूबान में लोग पिकनिक मना रहे थे, उनकी इच्छा बांध के डूबान क्षेत्र में हसदेव नदी के तट पर स्नान करने की हुई। परिवार के सदस्य नदी में स्नान के लिए उतर गए जिसमें दो पुरुष, तीन महिला और एक बच्ची थी। स्नान के दौरान ही बांगो बांध से सायरन बज उठा। इसके बंद होते ही बांगो बांध का एक गेट खुल गया। बांध से पानी काफी तेज रफ्तार से नदी में प्रवाहित होने लगा। देखते देखते परिवार के आसपास पानी भर गया। छह लोग डूबान में फंस गए। जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर उन्हें स्थानीय लोगों ने बचाया।

More Stories
मानसून 2026 की जल्द दस्तक! कल केरल पहुंच सकता है दक्षिण-पश्चिम मानसून, मौसम अनुकूल
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री लखनलाल देवांगन
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स भखारा