हाथरस
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सवारी से भरी मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी।
सवारी से भरी मैजिक वैन, जो हाथरस से अलीगढ़ की ओर जा रही थी, अचानक तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए।

More Stories
MP Weather Report: कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर, रीवा-सतना में दृश्यता 50 मीटर, भोपाल में शीतलहर
सरकारी नौकरी में ‘स्थाई-अस्थाई’ का भेदभाव खत्म, दो बड़े फायदे मिलेंगे कर्मचारियों को
सीएम डॉ. मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 160 करोड़ रुपए, संबल योजना के तहत 7,227 प्रकरणों में राहत