गौरेला पेंड्रा मरवाही
नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार में सभी प्रत्याशी जोर-शोर से लगे हुए हैं. प्रचार के दौरान मरवाही में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने मरवाही के भाजपा विधायक प्रणव मरपच्ची पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत मरवाही थाने में की है. वहीं विधायक मरपच्ची ने आरोप को झूठा बताया है.
जानकारी के मुताबिक, मरवाही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय पार्षद पद के उम्मीदवार संतोष केंवट के पक्ष में राजू चंद्रा और रामेश्वर सोनी चुनाव कर रहे थे. इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को धमकी दी. निर्दलीय प्रत्याशी के साथी राजू चंद्रा ने मरवाही थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि चुनाव प्रचार के दौरान मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची उनके पास आए और बोला कि बहुत गिलास छाप में चुनाव प्रचार कर रहे हो, बंद कर दो ये सब नहीं तो गोली से मार दूंगा. वहीं इस मामले में विधायक प्रणव मरपच्ची ने आरोप से इनकार करते हुए इसे झूठा बताया है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री