धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इनकम टैक्स (IT) की टीम ने छापा मारा है. इतवारी बाजार स्थित सेठिया ज्वेलर्स की दुकान पर अफसर दस्तावेजों की जांच कर रहे. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद छानबीन की जा रही है. इस कार्रवाई में धमतरी और रायपुर की टीम शामिल है. छापे के दौरान ज्वेलर्स के साथ-साथ संबंधित व्यक्तियों के घरों पर भी छानबीन की जा रही है.
मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर पासिंग की चार गाड़ियां सेठिया ज्वेलर्स में पहुंची, जिसमें 12 से 13 अधिकारी थे. इसमें महिला अधिकारी भी शामिल हैं. धमतरी इनकम टैक्स ऑफिस से भी अधिकारी साथ हैं. कुछ अधिकारी नीचे ज्वेलरी शॉप में और कुछ ऊपर निवास में छानबीन कर रहे.
जांच के बाद हो सकता है बड़ा खुलासा
एक गाड़ी मैत्री विहार कॉलोनी स्थित उनके निवास पर पहुंची, जहां से संचालक को वाहन में बिठाकर दुकान लाया. बताया जा रहा है कि जांच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है. इस संबंध में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी उनके परिवार में रायपुर में एक शादी थी, जहां पर बड़ा तामझाम किया गया था. उसके बाद यह कार्रवाई की गई है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री