रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार – भाटापारा मार्ग में बीती रात सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार को चार-चार लाख रूपए तथा घायलों को एक लाख रूपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस सड़क हादसे पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा है कि इस सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिवार की दुख की घड़ी में हम सब साथ हैं। इस सड़क हादसे में ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गई है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस घटना के घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा