डबरा
यूपी रोड एक्सीडेंट में डबरा के रहने वाले 3 छात्र की मौत हो गई. यूपी पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कर डबरा लेकर पहुंची और परिजनों को सौंपा. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.
यह घटना के यूपी के फर्रुखाबाद की है. बताया जा रहा है कि तीनों छात्र इटावा से परीक्षा देकर मथुरा-वृन्दावन गिर्राजजी परिक्रमा के लिए बाइक से निकले थे. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही यूपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. मृतकों में 22 वर्षीय सचिन, 21 वर्षीय भूपेंद्र और आरुषि शामिल हैं. बताया जा रहा है कि छात्र मैनपुरी जिले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे.

More Stories
एमजीएम इंदौर में नवीन अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं को करेगा सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उपभोक्ता गैस बुकिंग के लिये करें डिजिटल माध्यम का प्रयोग : अपर मुख्य सचिव खाद्य श्रीमती शमी
कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव