बाराबंकी
यूपी के बाराबंकी में रविवार को खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर के रेगुलेटर में रिसाव होने के बाद आग लग गई। आग से मां-बेटी समेत पांच लोग झुलस गए। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बम्हरौली गांव की है। गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी सीता पति रसोई में खाना बना रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार अभी 6 फरवरी को ही उनकी पुत्री की शादी हुई है।
ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सीतापति (40), इनकी पुत्री शशि (16), अंकुल (8), पीहू (6), मोहिनी (10) को झुलसी अवस्था में हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा है।

More Stories
रूफटॉप सोलर ऊर्जाः देश में लखनऊ का पहला स्थान, शीर्ष 100 में उत्तर प्रदेश के 17 जनपद
यूपी में हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य बढ़ा, पांच करोड़ घरों तक पहुंचेगा तिरंगा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर शुरू हुआ रेस्तरां, यात्रियों को मिलेंगी चौबीस घंटे सुविधाएं