जबलपुर/मंडला
जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंगवानी के कटंगा टोला में लगभग दो- तीन दिनों से विधुत सप्लाई बंद रहा। देखा जाये तो इस समय ग्राम में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। विधुत सप्लाई बंद होने से सामाजिक कार्यक्रमों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्राम मुंगवानी कटंगा टोला निवासी रेवाराम धुर्वे ने मध्यप्रदेश बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान को ग्राम में विधुत की समस्या के विषय में जानकारी दिया गया है कि ग्राम मुंगवानी कटंगा टोला में दो- तीन दिनों से विधुत सप्लाई बंद पड़ा हुआ है। जिससे इस समय ग्राम में सामाजिक कार्यक्रम व विधुत संबंधित कार्य सहित परीक्षा के समय विधुत सप्लाई बंद होने से बच्चों को पढाई में भारी परेशानियों का सामना करना पा रहा है।
इस समस्या की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान ने तत्काल संबंधित विभाग को ग्राम मुंगवानी कटंगा टोला में विधुत समस्या को लेकर अवगत कराया तब जाकर विधुत की समस्या का समाधान हुआ। इस प्रकार से विधुत समस्या का समाधान हो जाने पर ग्राम मुंगवानी कटंगा टोला के निवासियों ने मध्यप्रदेश बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हसीब खान को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद प्रेषित किये गये।

More Stories
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में करोड़ों की संगठित धोखाधड़ी का पर्दाफाश सीआईडी ने दर्ज की दो एफआईआर
पुलिस विभाग में 2070 महिला आरक्षकों को दिये जायेंगे नियुक्ति पत्र
इंदौर से वैश्विक बाजारों तक सीधी पहुंच, ई-कॉमर्स निर्यात में मध्यप्रदेश की मजबूत दस्तक