धार
अपर लोक अभियोजक अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता सतीश ठाकुर द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया गया है सतीश ठाकुर का चयन मध्य प्रदेश चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल के पद पर हो जाने के कारण उन्होंने अपना त्यागपत्र विधि विभाग ला डिपार्टमेंट भोपाल प्रेषित किया गया था जहां से विधि सचिव द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
सतीश ठाकुर द्वारा चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल का पद ज्वाइन कर लिया गया है ।उनके इस्तीफा से सभी लोग अचंभितहैं । ठाकुर अपनी कार्यशैली के लिए तथा शासन की ओर से पुलिस का पक्ष रखने के लिए विशेष रूप से जाने जाते रहे हैं। जिला अभिभाषक संघ द्वारा ठाकुर को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर