मुरादाबाद
मुरादाबाद शहर निवासी कुणाल अरोड़ा ने गोल्ड कोस्ट आस्ट्रेलिया में आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट-2026 चैम्पियनशिप में काँस्य पदक जीतकर पीतलनगरी का नाम एक बार और चमका दिया है।
कुणाल ने हमेशा की तरह अपनी जीत का श्रेय अपने माता पिता यशपाल अरोड़ा, सोनिया अरोड़ा एवं अपने कोच को दिया ।कुणाल अरोड़ा के पिता यशपाल अरोड़ा ने बताया कि 16 से 20 फरवरी तक आस्ट्रेलिया में आयोजित आईटीटीएफ वर्ल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट हुए टूर्नामेंट में कुणाल अरोड़ा ने अपने सिंगल मैच में जो आस्ट्रेलिया एवं जापान के खिलाड़ियों के साथ अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुत ही कड़े मुकाबलों में नजदीकी स्कोर के साथ हार का सामना करते हुए भी अपने अगले मुकाबले जो की मेंस डबल्स में अपने पार्टनर हितेश डोलवानी (तेलंगाना) के साथ जोड़ी बनाते हुए एक बार पुनः ऑस्ट्रेलिया की टीम से पहला मुक़ाबला 0-3 से हारने के बाद दूसरे मुक़ाबले में भारतीय जोड़ी ने अपने खेल के स्तर को बढ़ाते हुए आस्ट्रेलिया की ही दूसरी टीम को 3-0 के स्कोर से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबले में कुणाल अरोड़ा एवं हितेश डोलवानी की जोड़ी का मुकाबला जापान के खिलाड़ियों के साथ हुआ जिसमें बेहद नजदीकी मुक़ाबले में एक बार फिर से हार कर अपने देश के लिए काँस्य पदक को हासिल किया।

More Stories
यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर करने पर भड़के शशि थरूर, चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
विराट कोहली की वापसी तय: फिटनेस टेस्ट पास कर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए तैयार
PL 2027 Trade: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव पहुंचे LSG