दोहा
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने शानदार खेल का नमूना पेश करते हुए आर्थर फिल्स को केवल 50 मिनट में 6-2, 6-1 से हराकर कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता। स्पेन के इस स्टार खिलाड़ी ने इस तरह से 2026 में अपनी जीत का सिलसिला 12 मैच तक पहुंचा दिया है। उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता था।
इस तरह से उन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने यानि चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बनने के 20 दिन बाद कतर ओपन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अल्काराज़ ने कहा, ‘‘साल की शुरुआत वाकई बहुत शानदार रही है।’’ दोहा में खिताब जीतने के साथ ही अल्काराज़ के टूर-स्तरीय खिताबों की संख्या 26 हो गई है।

More Stories
यशस्वी जायसवाल को टीम से बाहर करने पर भड़के शशि थरूर, चयनकर्ताओं पर साधा निशाना
विराट कोहली की वापसी तय: फिटनेस टेस्ट पास कर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए तैयार
PL 2027 Trade: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव पहुंचे LSG