इंदौर
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 जनवरी को इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु नई दिल्ली से सुबह 9:55 बजे वायु मार्ग से रवाना होकर सुबह 11:20 बजे इंदौर पहुँचेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भेंट करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर 3:30 बजे प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होंगी। सम्मेलन में केन्द्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। सम्मेलन के समापन पर केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन आभार व्यक्त करेंगे। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु शाम 5:15 बजे इंदौर से वायु मार्ग से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

More Stories
लखनऊ में 15 अगस्त से हाउस टैक्स OTS, ब्याज पर मिलेगी 100% छूट
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय तैयार, दो सप्ताह तक मुफ्त मिलेगा प्रवेश
UP Election 2027: मायावती का कमबैक प्लान बिगाड़ेगा अखिलेश-योगी का खेल? BSP ने कसी कमर