रायपुर
कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुकी है। आज कांग्रेसी आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष हार को देखकर उलजुलूल हरकतें और बयानबाजी कर अपनी स्थिति को हास्यास्पद बना रहे हैं। चुनावी सभाओं में उनके बोल बिगड़ रहे है। उनके सपने में मोदी जी आ रहे हैं और वे भी मान रहे हैं आएगा तो मोदी ही। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहीं।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश को दिशा दी वह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। कांग्रेसी अपने चश्मे का जांच कराए क्योंकि उनकी आंखे देश में हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं को फलीभूत होते नहीं देख पा रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए भारत को विकासशील और उन्नतशील बनाने का संकल्प लिया है। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर वहां के लोगों को खुशहाल बनाया है। पड़ोसी देशों को ऐसा करारा जवाब दिया है कि आज वे भारत से नजरें नहीं मिला पा रहे हैं। मोदीने 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर होने के साथ ही विकासशील देशों की श्रेणी में लाने, भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा