कटनी
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज सुबह 'मॉर्निंग वॉक' के दौरान शहर के कई जाने-माने लोगों समेत लगभग 200 लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय जागृति पार्क में बड़ी संख्या में डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर और ध्यान योग केन्द्र के संचालक डॉ. ब्रह्मा जसूजा, डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉ वंदना गुप्ता समेत 200 से ज्यादा डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा अध्यक्ष शर्मा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ले ली।

More Stories
सभी समाजों को, उनकी परम्पराओं को जोड़ें, आल्हा-ऊदल स्मृति उत्सव और श्रावण महोत्सव भी मनायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले जीनानी कम्पनी के पदाधिकारी