रायपुर
उरला के सिंघानिया चौक के पास रायल फेब्रिकेशन में आग लगने से एक मजदूर बूरी तरह से झुलस गया है, बेहतर इलाज के लिए मजदूर को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहे का सामान बेचने वाले रायल फेब्रिकेशन में अलसुबह अचानक से आग लग गई, उस समय वहां काम रहा एक मजदूर इसकी चपेट में आ गया और वह बूरी तरह से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

More Stories
10वीं-12वीं के छात्रों को राहत, पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन का मौका; 14 मई तक कर सकते हैं आवेदन
अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को बीजापुर जिला अस्पताल की SNCU में मिला नया जीवन
नक्सल आत्मसमर्पण के बाद माओवादी खेमे में घमासान, Naxal Central Committee ने देवजी को बताया ‘गद्दार’