कोरबा
आटो में सफर करने के दौरान अक्सर कई लोग हड़बड़ी में गड़बड़ी कर जाते हैं और अपना बैग भूल जाते हैं। ऐसा ही मामला फिर से सामने आया था जहां एक महिला ने आटो से उतरने के दौरान सोने और चांदी के जेवरात से भरा हुआ बैग आटो में ही भूल गई थी। जब उसे पता चला कि उसका बैग छूट गया है तो उसके होश उड़ गए थे। लेकिन आटो चालक व आटो संघ ने ईमानदारी की मिसाल फिर से पेश की है और जेवरातों से भरा हुआ बैग सुरक्षित वापस सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार गायत्री बरेठ सोहागपुर की रहने वाली है जो पिछले दिनों आटो में सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर बुधवारी आई हुई थी, इस दौरान वह अपना एक बैग आटो में ही भूल गई थी।
जब वह घर पहुंची तो उसे पता चला कि वह अपना बैग साथ लाई ही नहीं है तब उसके होश उड़ गए क्योंकि बैग में सोने चांदी के जेवरात भरे हुए थे। महिला पिछले दो दिनों से अपने बैग की तलाश कर रही थी जहां आटो चालक को वह बैग आटो में ही मिला था उसने ईमानदारी के मिसाल पेश की थी और उसने जेवर से भरा हुआ बैग ऑटो संघ के सुपुर्द कर दिया था। आटो संघ सचिव यशवंत कौशिक ने गायत्री से संपर्क किया और सोमवार की सुबह उसे अपने कार्यालय में बुलाकर सोने चांदी से भरा हुआ बैग सुरक्षित गायत्री को सौप दिया है। सोने चांदी से भरा हुआ बैग सुरक्षित वापस पाकर परिवार की खुशी झलक उठी।

More Stories
अबूझमाड़ के कारकाबेड़ा में शिक्षा की नई शुरुआत: पहली बार गूंजी स्कूल की घंटी
रीवा-रायपुर के बीच हवाई सेवा शुरू: अब सिर्फ 1 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा सफर
रायपुर हादसा: सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 सफाईकर्मियों की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा