जगदलपुर
लालबाग तिराहे के पास एक तेज रफ्तार कार व बाइक सवार के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार आरक्षक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे उपचार के लिए मेकॉज ले जाया गया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस के साथ ही परिजन भी मेकॉज पहुंच गये हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रक्षित केंद्र में पदस्थ सुनील सिदार अपनी बाइक से लालबाग की ओर जा रहा थे, लालबाग तिराहा में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के तत्काल बाद घायल को से मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

More Stories
रेलवे प्लेटफॉर्म पर ‘ठंडा-ठंडा कूल-कूल’ इंतजाम, फोगर और वॉटर स्प्रिंकलर से यात्रियों को AC जैसी राहत
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती