बलौदाबाजार
नई नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन ही पंखे के हुक पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी के मौत को लगे लगाने की वारदात से परिवार को गहरा सदमा लगा है। सुहेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला पलारी के फुंडरडीह गांव का है जहां एक युवती ने शादी के तीसरे दिन खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सुहेला थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली नई नवेली दुल्हन तनुजा ध्रुव (25) ने अपने मायके जाकर पंखे के हुक पर फांसी लटककर खुदकुशी कर ली।
पता चलने पर परिजन उसे पलारी सामुदायिक केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। बताया कि मृतका की शादी के दूसरे ही दिन मायके आई थी। उसकी शादी 21 अप्रैल को रावल हथबंद गांव में रहने वाले अजय से हुई थी। दूसरे ही दिन मायके वाले चौथिया की रस्म में अपनी बेटी को लेकर मायके आए थे। इसके बाद युवती ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। किन करणों से युवती ने सुसाइड की है अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
ससुराल से मायके लौटी दुल्हन ने मौत से पहले अपने पति को फोन लगाया था, लेकिन बात नहीं हुई थी। बताया जा रहा है कि 23 तारीख की शाम दुल्हन अपने मायके पहुंची तो अपने पति को वॉट्सएप में मैसेज कर घर पहुंचने की सूचना भी दी और देर रात दूल्हे को फोन भी लगाया था, लेकिन दूल्हे के सो जाने के कारण उससे बात नहीं हो पाई और दूसरे दिन सुबह 12 बजे फांसी पर लटक कर उसने आत्महत्या कर ली। आखिर वह अपने पति को क्या बताना चाहती थी ये सवाल एक पहेली बनी हुई है।

More Stories
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती
देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला