डिंडौरी
डिंडौरी उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में किसानों को उन्नत किस्मों के बीज, खाद एवं अन्य आदान सामग्री सुगमता से प्राप्त हो सके इसके लिए जिले में कृषि विभाग द्वारा गुण नियंत्रण दल का गठन किया गया है। जिसमे कृषि आदान प्रतिष्ठानों के सतत निरीक्षण किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में दिनांक 10 जून को खाद एवं बीज निरीक्षक डिंडौरी द्वारा विकासखंड डिंडौरी के कृषि आदान विक्रय स्थल एवं भंडारण स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षक द्वारा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद एवं बीज के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, विक्रय पंजी, बिल बुक, विक्रय दर, उर्वरक के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टॉक का मिलान किया गया। इसके साथ ही बीज भंडारण एवं वितरण के निर्देश दिए गए। जिसमे किसानों को प्रदाय बिल में हस्ताक्षर करने हेतु निर्देशित किया गया है

More Stories
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
एलएनसीटी ग्रुप ने निकाली भव्य ‘वंदे भारत तिरंगा यात्रा’, 7,000 से अधिक विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंगों से भोपाल को सराबोर किया