जगदलपुर.
जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा में रहने वाला युवक अपनी मां के साथ अपने नैनिहाल में घूमने के लिए आया हुआ था। लेकिन शनिवार की दोपहर को घर से कुछ मीटर की दूरी में शौच के लिए गया हुआ था, जहां पैर फिसलने से नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर का पता चलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं शव का पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि छिंदगांव निवासी राजेन्द्र ठाकुर (22) अपनी मां प्यासी ठाकुर के साथ ननिहाल खोरखोसा आया हुआ था। शनिवार की दोपहर को शौच के लिए मारकंडी नदी गया था। इस दौरान फिसल कर नदी में गिर पड़ा। जिससे वो पानी में डूब गया। पानी से बाहर नहीं आने के कारण उसकी मौत हो गई, जहां पुलिस ने शव को बरामद करते हुए परिजनों को सौप दिया।

More Stories
उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी बिहान’ से जुड़कर संवर रही ग्रामीण महिलाओं की आजिविका
लो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: बेसमेंट से चल रहा था करोड़ों का खेल, 7 गिरफ्तार