बिलासपुर
मंडल सेक्रो, हमेशा से पर्यवारण संरक्षण मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। पर्यावरण संरक्षण तथा वातावरण को और अधिक हरा-भरा रखने के सफल प्रयासों का प्रत्यक्ष उदाहरण बिलासपुर मंडल सेक्रो द्वारा संचालित सभी संस्थाओं में दिखाई देती है।
इसी कडी में पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन (सेक्रो) बिलासपुर मंडल द्वारा लिटिल बन्नी स्कूल के प्रांगण में आज दिंनांक 06 जुलाई 2023 को मंडल सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय, उपाध्यक्षा डॉ श्रीमती रश्मि देवांगन, सचिव श्रीमती मीरा यादव, कोषाध्यक्षा श्रीमती संध्या रंगाराव सहित अन्य सेक्रो सदस्याओं द्रारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया।

More Stories
नई शाला में ज्वाइनिंग नहीं देने पर शिक्षक पदच्युत, स्कूल मर्जर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी
छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता
डंकुनी–सूरत कॉरिडोर का असर: दुर्ग के 25 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक