स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

छत्तीसगढ़ के विकास में एक पंजा दीवार बन गया है : पीएम मोदी

रायपुर

साइंस कॉलेज मैदान में भारतीय जनता पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा की झूठी कसम खाने का पाप कोई कर सकता है तो वह है कांग्रेस पार्टी। उसने 2018 में हुए चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कहा था कि राज्य में शराब बंदी लागू की जाएगी लेकिन यह अभी तक नहीं हुआ बल्कि शराब घोटाला जरुर कर दिया है। छत्तीसगढ़ के विकास में एक पंजा दीवार बन गया है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और इसका माहौल भी अभी से बनने लग गया है। पीएम ने छत्तीसगढ़ी में नारा देते हुए कहा कि बदलबो.. बदलबो.. ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो। इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री व प्रदेश भाजपा के नेता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्की बारिश के बीच छत्तीसगढ़ भर से जुटे भाजपा कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी भाईयों की हमेशा उपेक्षा की। हमने आदिवासी भाईयों का सम्मान किया। 5 अक्टूबर से रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर बहुत बड़ा आायोजन करने जा रहे हैं। आज आदिवासी, पिछड़े, दलितों की पहली पसंद भाजपा है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए माहौल बन चुका है। जनता ठान चुकी है कि इस बार कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाना है। छत्तीसगढ़ी जब मोदी ने बदलबो.. बदलबो.. ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो….के नारे लगाए तो मैदान में मौजूद लोगों ने भी सुर मिलाया और नारे बुलंद किए।
इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस केवल किसानों और आदिवासियों को धोखा दे रही है। आज आदिवासी समाज कई अधिकार से वंचित है। ये भाजपा सरकार ने आदिवासी किसानों के लिए हजारों संस्थान खोले है। लेकिन सिकलसेल बीमारी को खत्म करने के लिए कांग्रेस को कभी आदिवासी समाज की समस्या की याद नहीं आई। अब इस बीमारी से आदिवासी समाज को मुक्त करने के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत की गई है। हम देशभर में स्क्रीनिंग की सुविधा बढ़ा रहे हैं। ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी इसे फैलने से रोका जा सके। जब तक यहां भाजपा सरकार रही, तब तक यहां तेजी से घर बने। जैसे ही कांग्रेस सरकार आई घर बनाने की रफ्तार पर रोक लग गई है। हम पैसा दिल्ली से भेजते हैं, लेकिन यहां लाखों घरों को कांग्रेस सरकार ने रोक रखा है। जैसे ही भाजपा की सरकार बनेगी गरीबों के घर बनने का काम तेज होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के 6600 करोड़ रुपये से अधिक यहां के करीब 40 लाख किसानों को मिला। ये हैं भाजपा की असली गारंटी। भाजपा गरीब की चिंता करने वाली पार्टी है लेकिन कांग्रेस गरीब की सबसे बड़ी दुश्मन है। भाजपा सरकार ने दिल्ली से जो योजना शुरू करवाई, उसमें भी यहां कि कांग्रेस सरकार अड़ंगा लगा देती है। पीएम आवास योजना इसका उदाहरण है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में गरीबों के लिए 12 लाख घर बनाने की तैयारी की थी। कोरोनाकाल में मुफ्त राशन दिया। गरीबों का चूल्हा फूटने नहीं दिया। यह भाजपा की असली गारंटी है। पीएम फसल बीमा योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 6600 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, उनके खाते में जमा हो चुके हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यहां कोई विभाग नहीं है, जो संदेह के घेरे से बाहर है। कोल माफिया, रेत माफिया, भू-माफिया। ना जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के जल-जीवन मिशन तक को इन्होंने नहीं छोड़ा। यहां सूबे के मुखिया से लेकर मंत्रियों पर घोटाले से गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ से चारों तरफ हर कोने से हर जुबान से एक ही आवाज उठ रही है। बदलबो…बदलबो… ये दारी कांग्रेस के सरकार ल बदलबो…। भ्रष्टाचार के बिना कांग्रेस सांस भी नहीं ले सकती है।

कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के खून में भ्रष्टाचार है। कमीशनखोरी इनकी गारंटी है। इनके दामन पर दाग लग रहा है। उनको लगता है ऐसा करना है मोदी डरेगा। जो भ्रष्टाचार किया है वह बचेगा नहीं। मेरे खिलाफ साजिश रचे, कांग्रेस चाहे कितना भी चाल चल ले। मोदी छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने से पीछे नहीं हटेगा।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के पांच साल पूरे होने को है। मगर सरकार ने विकास की जगह हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया। आरोप है कि ये पैसे कांग्रेस के खाते में गए है।यहां ऐसा कोई काम या विभाग नहीं जो संदेह के बाहर है। कांग्रेस पंजा ने ठान लिया है वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूटकर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। याद कीजिए गंगा जी को साक्षी मानकर इन्होंने घोषणा-पत्र जारी किया था। उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त चली जाती है। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी करने का वादा किया था। छत्तीसगढ़ निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका रही है। अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के लिए अहम है। छत्तीसगढ़ के विकास में एक पंजा दीवार बनकर खड़ा है। ये कांग्रेस का पंजा है। छत्तीसगढ़ वो राज्य है, जिसके निर्माण में भाजपा की प्रमुख भूमिका रही। छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है और जरूरतों को जानती है। आज दिल्ली से भाजपा सरकार पूरी ताकत लगा  रही है। 7600 करोड़ के लोकार्पण किया।

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ी अंदाज में संबोधन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी, माता बम्लेश्वरी, माता दंतेश्वरी, माता महामाया, बाबा भोरमदेव,बाबा गुरू घासीदास के पावन भूमि के जम्मो दाई-बहिनी, सियान मन ल मोर जय जोहार। मुझे पता चला कि छत्तीसगढ़ में हादसा हुआ है। दो की मौत हुई है उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।