मुंबई,
बॉलीवुड के माचो हीरो सन्नी देओल ने सोशल मीडिया पर अपना शर्टलेस लुक शेयर किया है। सन्नी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल फैंस उनकी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सन्नी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।
सन्नी देओल शर्टलेस नजर आ रहे हैं और सनग्लासेज में उनका लुक काफी शानदार लग रहा है। सन्नी ने अपने इस लुक की कई झलकियां वीडियो में दिखाई है। इसमें उनका चेहरा भी काफी बदला हुआ दिख रहा है। सन्नी देओल ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा। सन्नी देओल के भाई बॉबी देओल ने उनके इस लुक की तारीफ की हैं। उन्होंने कमेंट कर फायर, डबल हैंड और हार्ट इमोजी शेयर किया है।

More Stories
Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी