मुंबई
इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की एक फेमस ऐक्ट्रेस है. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्में दी है. इन दिनों इलियाना अपनी पर्सनल लाइफ में अपनी जिंदगी का बेस्ट फेज इंजॉय कर रही हैं. उनका बेटा अब बड़ा हो रहा है और ऐसे में इलियाना उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. फिलहाल हम उनके मदरहुड एक्सपीरियंस की बात इसलिए कर रहे हैं.
फिलहाल उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट बहुत वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने टे का पूरा चेहरा दिखाया. इलियाना ने एक वीडियो शेयर की जिसमें बेटे के साथ बिताए हुए उनके कई प्यारे पल देखने को मिले. इलियाना को देखकर लग रहा है कि वह अपने बेटे के साथ बेहद खुश हैं और इस समय को फुल इंजॉय कर रही हैं.
सोशल मीडिया पर इलियाना की ये पोस्ट बड़ी ही तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट को देखने के बाद फैंस बहुत ही प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं. मलाइका अरोड़ा ने इस पर दो हार्ट इमोजी बनाए. एक फैन ने लिखा, इलियाना आप बेहद खुश और खूबसूरत लग रही हैं. आपका बेटा बहुत ही प्यारा है. अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मारिया ने लिखा, ये बेस्ट है इलियाना. एक फैन ने लिखा, बेबी बिल्कुल मां की तरह क्यूट.
इलियाना किन फिल्मों में आई नजर
वर्कफ्रंट पर बात करें तो इलियाना आखिरी बार ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं. इसके अलावा फिलहाल उनका नाम ‘तेरा क्या होगा लवली’ को लेकर भी सामने आया. अब देखना होगा कि आने वाले समय में इलियाना कौनसे प्रोजेक्ट साइन करती हैं और किस किस फिल्म में नजर आती हैं. इलियाना के करियर की शानदार फिल्मों की बात करें रणबीर कपूर के साथ उनकी बर्फी बहुत ही क्लासिक रही. इस फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से शानदार रिव्यू मिले.

More Stories
Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी