मुंबई,
धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘रायन’ 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक व लेखक भी धनुष हैं। इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। अभिनेता व फिल्म निर्माता ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म के नए पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ ‘रायन’ 26 जुलाई से..। ’’ फिल्म में एस. जे. सूर्या, प्रकाश राज, सेल्वाराघवन, संदीप किशन, कालीदास जयराम, दुशारा विजयन, अपर्णा बालमुरली, वरलक्ष्मी सरथकुमार और सरवनन जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

More Stories
Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी