इंदौर.
लोकमाता देवी अहिल्या की 228वीं पुण्यतिथि पर 13 सितंबर को इंदौर में पालकी यात्रा निकलेगी। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। उन्होंने इसकी सहमति अहिल्योत्सव समिति को दे दी है। उनके आगमन को देखते हुए समिति ने कार्यक्रम में कुछ फेरबदल भी किया है। देवी अहिल्या की पालकी हमेशा की तरह गांधी हाल से राजवाड़ा तक निकलेगी, यह शाम 5.30 बजे निकलेगी। लेकिन कार्यक्रम दोपहर तीन बजे रवींद्र नाट्यगृह में होगा।
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बताया कि योगी आदित्यनाथ से चर्चा हुई है, उन्होने मौखिक सहमति दी है। वे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। समिति देवी अहिल्याबाई होलकर की 228वीं पुण्यतिथि 13 सितंबर को मनाएगी। उत्सव संयोजक सुधीर देड़गे ने बताया कि समिति की बैठक में योगी आदित्यनाथ के आने की जानकारी सुमित्रा महाजन ने दी है। समिति ने आयोजन के आमंत्रण पत्र भी छपवा लिए थे, लेकिन अब नए सिरे से आमंत्रण पत्र प्रकाशित कराए जा रहे हैं।

More Stories
यूपी में छात्र प्रदर्शनों पर CM योगी सख्त, लापरवाही पर अफसरों की तय होगी जवाबदेही; निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात
मध्यप्रदेश में जीसीसी और स्पेसटेक इकोसिस्टम को मिलेगा विस्तार
MP में भारी बारिश का कहर! डिंडौरी-पन्ना में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, सतना में चरवाहा बहा