रायपुर
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिल्दा-नेवरा की कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान वर्मा ने फ?ार्टेदार अंग्रेजी में मुख्यमंत्री से बात करते हुए बताया कि दूसरे स्कूल के मुकाबले आत्मानंद स्कूल में पढ?े से पैसे की बचत हो रही है। हमारे स्कूल में सभी प्रकार की सुविधाएं, लैब लाइब्रेरी और उत्कृष्ट शिक्षक मौजूद हैं। दूसरी छात्रा ने बताया कि वो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिल्दा से पढ़कर 12वीं पास होकर नर्सिंग के कोर्स में प्रवेश ली है, कोर्स की फीस लगभग 2 लाख रुपए है। पिता की मृत्यु कोरोना काल में हो गई है, छात्रा ने मुख्यमंत्री से सहायता मांगी। इस पर मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल तिल्दा-नेवरा, 12वीं कक्षा की छात्रा वर्षा यादव ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपकी सफलता में किसकी भूमिका रही, शिक्षक या आपके अनुभव की ? मुख्यमंत्री ने कहा बिना गुरु के ज्ञान नहीं मिलता।

More Stories
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
छत्तीसगढ़ के दिव्यांशु देवांगन ने रचा इतिहास, जूनियर वर्ल्ड कप में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
नक्सल प्रतिबंधों के बीच बदली तस्वीर, अबूझमाड़ के ग्रामीण पहली बार बनवाने पहुंचे ड्राइविंग लाइसेंस