स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

हॉट बाजार क्लीनिक योजना सहित राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ उठाने मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

रायपुर
बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम सरोरा में भेंट मुलाकात करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से हॉट बाजार क्लीनिक योजना सहित राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया। सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजनों की आय में वृद्धि करना है। गोपालकों को गोधन न्याय योजना से, गौठानों में संचालित योजनओं से महिलाओं की आय बढ़ी है। किसान, मजदूर और महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। स्कूलों की मरम्मत,रंग रोगन और नए भवन का निर्माण किया जाएगा। गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाया जा रहा है। आईटीआई केंद्र में नए ट्रेंड खोले जाएंगे। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढि?ा संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश स्तर पर रामायण का आयोजन किया जा रहा है। राज्य में आई टी आई के उन्नयन हेतु 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, ताकि वहां ट्रेडों की संख्या बढ़े और युवाओं को सुगमता से रोजगार उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आपके बीच आया हूँ। धान खरीदी में देश में छतीसगढ का पंजाब के बाद दूसरा स्थान है। अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हो गई है। छत्तीसगढ में  लगभग 23 लाख किसान धान बेच कर लाभांवित हुए है। धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था के लिए धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई। राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों से किसानों की संख्या और खेती का रकबा बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन क्षेत्रों में वनवासियों को आय और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने 65 प्रकार की लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त 31 मार्च को मिलेगा। भेंट-मुलाकात में खमरिया के नेमसिंग ने बताया की उनकी 45 एकड़ की खेती है। 4.25 लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ। घर खर्च के बाद बोर खनन, ट्रैक्टर, कार, बहु और पत्नी के लिए गहना खरीदा। उन्होंने खमरिया में मिडिल स्कूल की मांग की। धन्नू लाल चतुवेर्दी सरोरा निवासी ने कहा की उनका 1लाख 20 हजार का कर्ज माफ हुआ है। शरद वर्मा नेवरा निवासी ने बताया की 30 हजार का कर्ज माफ हुआ।किराना दुकान चलाता हूँ ।नेवरा में सिटी बस चालू करने की मांग की। दिनेश सोनी नेवरा निवासी ने हाई स्कूल सासाहोली स्कूल का उन्नयन करने की मांग की। नेवरा की श्रीमती जानकी ने बताया की राशन का समान मिलता है। गौठान से भी कमाई हुई है।