इंदौर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर में होने वाली स्मार्ट सिटी की नेशनल काॅफ्रेंस में शामिल होंगी। वे इंदौर सहित 15 से ज्यादा शहरों को स्मार्ट सिटी के पुरस्कार वितरित करेंगी। राष्ट्रपति आयोजन स्थल पर पहुंच गई हैं और प्रदर्शनी का अवलोकन कर रही हैं। आयोजन स्थल पर अलग-अलग शहरों की तरफ से माॅडलों का प्रदर्शन किया गया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की अगवानी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर विशेष विमान से इंदौर पहुंच गई हैं। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर विमानतल पर राष्ट्रपति मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और अगवानी की। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान भी राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे। राष्ट्रपति आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

More Stories
परिवीक्षाधीन उप जिलाध्यक्षों को पुलिस-प्रशासन समन्वय एवं कानून-व्यवस्था प्रबंधन का मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण
दमोह के डायल-112 हीरोज सूझबूझ और तत्परता से 16 वर्षीय किशोरी की बचाई जान
पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों को भूमिधरी अधिकार पत्र देंगे मुख्यमंत्री