भोपाल
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में शामिल होने के लिए आज इंदौर पहुंची। इंदौर एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी पुष्प गुच्छ भेंट कर अगवानी की।
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में इंदौर मिनिस्टर इन वेटिंग गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुउषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक मनोज पटेल तथा सुदर्शन गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।।

More Stories
गाजियाबाद होटल सेक्स रैकेट: 500 लड़कियां शामिल, विदेशी महिलाएं भी पकड़ में आईं
केंद्रीय राज्यमंत्री कुरियन से राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने की भेंट
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ससम्मान गायन को मध्यप्रदेश में लागू करेगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव