मंडला
घुघरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवहार बम्हनी में डायरिया फैल गया है। यहां 3 दिनों के अंदर 2 बैगा महिलाओं की मौत हो गई है और करीब डेढ़ दर्जन लोग उल्टी दस्त से पीड़ित बताए गए हैं। पीड़ितों को शनिवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रशासन को डायरिया फैलने की जानकारी लगते ही मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भेजा गया व अमला पहुंच कर वहां पीड़ितों को रात में ही उपचार दिया है। अधिक स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल ले जाकर पीड़ितों को भर्ती कराया गया है।
सरपंच ने विधायक को दी जानकारी
बताया गया है कि सूचना देवहार बम्हनी के सरपंच ने क्षेत्रीय विधायक नारायण सिंह पट्टा को दी, जिन्होंने तत्काल CMHP केसी सरोते को जानकारी दी। देवहार बम्हनी में डायरिया किस वजह से फैला है। अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पीएचई के अधिकारी भी मौके पर गए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है। वैसे इस मौसम में दूषित पानी से डायरिया फैलने का खतरा अधिक रहता है।
कुछ साल पहले भी हुई थी मौतें
कई वर्षों पहले मानसून के मौसम में घुघरी के ही केंदूटोला में कई ग्रामीणों की जाने दूषित पानी पीने की वजह से चली गई थी। घुघरी तहसील क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य इलाका है। यहां दूर दराज क्षेत्रों में पहाड़ी इलाकों में ग्रामीण बसते हैं। जिन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता और पीड़ितों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौत के आंकड़े भी बढ़ जाते हैं।

More Stories
जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83% घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत
ग्राम अखड़ार में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
यूपी में 50 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, टॉप 5% छात्राओं की तैयार हो रही सूची