भोपाल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चांदीपुरा वायरस की स्थिति पर सतत नज़र रखी जा रही है। अभी तक मध्यप्रदेश में चांदीपुरा वायरस का कोई मामला नहीं पाया गया है। आईडीएसपी पोर्टल पर सभी विवरण अपडेट कर रहे हैं। वायरस की पहचान के लिए सभी आवश्यक उपकरण और सुविधाएँ उपलब्ध हैं। चांदीपुरा वायरस एईएस (एक्यूट एन्सेफेलाइटिस सिंड्रोम) के कारणों में से एक है। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जायेगा ताकि इस पर नियंत्रण रखा जा सके। स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

More Stories
MP Police Recruitment: 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, 20 हजार पद खाली; CM यादव ने किया बड़ा ऐलान
लव जिहाद मामले के आरोपी अनवर कादरी को जम्मू-कश्मीर ले गई पुलिस, फर्जी शस्त्र लाइसेंस की जांच तेज
MP Weather: मानसून का रौद्र रूप, भोपाल समेत कई जिलों में जलभराव; नर्मदा-बेतवा उफान पर, आज भी अलर्ट